सागर नगर: तिली रोड पर बोलेरो और ई-ऑटो की भिड़ंत, देसी शराब की खाली बोतलें मिलीं, गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़
शुक्रवार देर रात 11 बजे तिली रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और गुस्साए लोगों ने बोलेरो के कांच तोड़ दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुलेरो चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था।