सागर नगर: हत्या के प्रयास में फरार दो आरोपियों को मोती नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में उपयोग लाठी जब्त की गई है। मामले में अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। शुक्रवार रात 9:00 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त को फरियादी भूपेश पिता अशोक चौबे निवासी राजीवनगर वार्ड ने शिकायत की।