सागर नगर: मोतीनगर में घर की रसोई में निकला कोबरा सांप, स्नेक कैचर बबलू पवार ने पकड़ा, परिवार में मची दहशत
मोतीनगर में रहने वाले प्यासी दीक्षित की बेटी शुक्रवार रात 8:00 बजे किचन में खाना बनाने जा रही थी जैसी वह किचन में पहुंची तो फुफकारने की आवाज आई उसने देखा तो सांप दिखा तुरंत ही भाग कर बाहर आई।परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने सूचना स्नेक कैचर बबलू पवार को दी, बबलु पवार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां देखा यह कोबरा प्रजाति का चार तीन से चार फीट लंबा सांप था।