नाथनगर: बीएन कॉलेज के पास एनएच-80 पर स्कूटी और टोटो की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीएन कॉलेज के समीप एनएच-80 पर स्कूटी और टोटो के बीच मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक समेत टोटो पर बैठे एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल स्कूटी सवार की पहचान अभिषेक कुमार निवासी बेगूसराय के रूप में की गई है।