भिवानी: गांव बापोड़ा में मानसिक दबाव के चलते मजदूर ने निगला जहर, दो दिन बाद खेतों में मिला शव।
पड़ोस की महिला पर आत्महत्या के मजबूर करने का केस दर्ज । मानसिक परेशानी के चलते गांव बापोड़ा में एक मजदूर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दो दिन बाद मजदूर का शव खेतों में मिला है। मृतक के स्वजन ने पड़ोस की महिला पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए है। वीरवार दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया।