भिवानी: लघु सचिवालय के सामने NHM कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी
7वें वेतन आयोग का लाभ दिए जाने व कर्मचारियों को पक्का किए जाने की मांग को लेकर एनएचएम कर्मचारियों का धरना आज 7 वें दिन में प्रवेश कर चुका है।वहीं धरने को कांग्रेस नेताओं द्वारा समर्थन दिया जा रहा है।उनका कहना है कि इनकी मांगे जायज हैं। भिवानी लघु सचिवालय के सामने चल रहा एनएचएम कर्मचारियों के धरने को कांग्रेस नेता पवन बुवानी वाला ने समर्थन दिया।