भिवानी: गांव बामला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दिव्यांग की हुई मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जिला के गांव बामला द्वितीय निवासी 31 वर्षीय संदीप की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।मृतक संदीप अलसुबह सैर पर निकला था।फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि अलसुबह सूचना मिली थी कि गांव बामला में एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।