भिवानी: थाना सिविल लाइन पुलिस ने रेस्टोरेंट के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन के उप निरीक्षक अशोक कुमार ने रेस्टोरेंट के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जॉनी पुत्र ताराचंद निवासी कुशाल की ढाणी थाना बवानी खेड़ा जिला भिवानी व अजय पुत्र राकेश निवासी हांसी के रूप में हुई है।