भिवानी: भिवानी में युवती की रेप के बाद हत्या, शव को गाड़ी में डाल नहर में फेंका, थाने में ग्रामीण ने किया प्रदर्शन
भिवानी जिले में 2 युवकों ने लड़की के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को नहर में फेंक दिया। वारदात का पता चलते ही परिजन और ग्रामीण भड़क गए। बुधवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने में प्रदर्शन किया।पुलिस ने गांव के ही 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने पूरे मामले का खुलासा किया।ग्रामीणों के मुताबिक इस मामले 5 और लोग हैं।