भोरे: खदही दक्षिण टोला गांव में जानलेवा हमले में भैसूर और भवह हुए घायल, तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
थाना क्षेत्र के खदही दक्षिण टोला गांव में एक महिला तथा उसके भैसुर को जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले को लेकर गांव के ज्ञांती देवी और मनीष चौहान तथा कुचायकोट के गोविंद राम के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक गांव के बब्बन चौहान की पत्नी धर्मशिला देवी अपने दरवाजे पर बैठी थी। इस दौरान मारपीट कर उसे घायल कर दिया।