टीकमगढ़: टीकमगढ़ के बैकुंठी में टैक्सी की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ बैकुंठी के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम राजाराम यादव निवासी नया बस स्टैंड बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति घर से ई रिक्शा चलाने निकला था इसी दौरान रास्ते में बैकुंठी के पास की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।p