*पंचायत उप निर्वाचन वर्ष-2026 के अंतर्गत विकासखंड घट्टिया में जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक 02 के लिए मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न**
उज्जैन 28 नवंबर। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अंतर्गत उज्जैन में पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष-2026 सम्पन्न कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभा कक्ष में मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. विजय सुखवानी, डॉ. संदीप नाडकर्णी एवं डॉ. संजीव तिवारी द्वारा मतदान दलों को प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, ई.वी.एम. के उपयोग, मतदान केन्द्र पर अनुपालन किए जाने वाले निर्देशों तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
ज्ञात हो कि विकासखंड घट्टिया में जनपद पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 02 (अनारक्षित महिला) के रिक्त पद की पूर्ति हेतु उप निर्वाचन सम्पन्न कराया जाएगा। उक्त वार्ड के अंतर्गत चार ग्राम पंचायतें – रूई, गुढा, लसूडिया बाजार एवं धूलमहू – सम्मिलित हैं।
इन ग्राम पंचायतों में कुल 10 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें कुल 4897 मतदाता (पुरुष 2474, महिला 2422 एवं अन्य 01) पंजीकृत हैं।
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दिनांक 04 दिसंबर 2026 को प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मतदान ई.वी.एम. के माध्यम से सम्पन्न होगा। मतगणना एवं परिणाम की घोषणा दिनांक 08 दिसंबर 2026 को विकासखंड मुख्यालय पर की जाएगी।
मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 01 दिसंबर 2026 को विकासखंड घट्टिया में दोपहर 01:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो चुकी है, जो निर्वाचन परिणाम की घोषणा तक लागू रहेगी।
Election Commission of India Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Collector Office Ujjain