फतेहपुर जनपद के जहानाबाद कस्बे के अमौली रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को दिन में 1 बजे केंद्रीय बजट प्रस्तुतीकरण को लेकर भाजपा की बैठक हुई। हमीरपुर जनपद के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील पाठक मुख्य अतिथि के रूप में रहे। उन्होंने बजट को लाभकारी बताया। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा लाभकारी बजट को जन-जन को बताना है।