फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला कुंवरपुर रोड राजकीय स्नातकोत्तर महिला डिग्री कॉलेज के बगल वाली गली से शनिवार की शाम लगभग 4:00 बजे दिनदहाड़े जल निगम के रिटायर्ड मिस्त्री स्वामीदीन की साइकिल चोरी हो गई। साइकिल चोरी करने का मामला पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साइकिल चोर का पता लगाने में जुटी है।