फतेहपुर जनपद के खजुहा ब्लॉक क्षेत्र के मंडराव गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को दिन में करीब 1:00 बजे से मां शारदा क्रिकेट टीम तथा नर सिंह टीम के बीच प्रारंभ हुआ। 16 ओवर के मैच में मां शारदा टीम 13 ओवर में 70 बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में नर सिंह टीम ने 4 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया और 6 विकेट से मैच जीत लिया।