बिंदकी: बिंदकी कस्बा में चाइनीज मांझा को लेकर पुलिस हुई सख्त, इंस्पेक्टर ने दुकानदारों से कहा- जो बचेगा, होगी कड़ी कार्रवाई
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे व क्षेत्र में अब कोई भी दुकानदार चाइनीज मांझा नहीं बेंच पाएगा। पुलिस ने इस मामले में सख्त कदम उठाया है। शनिवार की देर शाम करीब 6:30 बजे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ बिंदकी कस्बे के कई दुकानों का निरीक्षण किया और चेतावनी दिया कि यदि किसी दुकानदार ने चाइनीज मांझा रखा या बेचा तो कड़ी कार्रवाई होगी।