चित्रकूट के राजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के संचालन को लेकर अभिभावकों ने सवाल खड़े किए हैं। अभिभावकों की मांग है कि विद्यालय का संचालन पुरानी बिल्डिंग में ही कराया जाए। उनका कहना है कि एसडीएम कॉलोनी के पास नवनिर्मित विद्यालय भवन राष्ट्रीय राजमार्ग-731 ए से सटा हुआ है, जिससे छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी समस्या को लेकर अभिभावकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा से मुलाकात कर अपनी मांग रखी।
#chitrakoot
#rajapur
#news