कुर्था: मोतीपुर गांव निवासी रामबली पासवान के मकान पर अचानक गिरा पीपल और ताड़ का पेड़
Kurtha, Arwal | Sep 25, 2026 शहर तेलपा थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी रामबली पासवान के मकान पर शुक्रवार को शाम 4:00 बजे अचानक बड़ा पीपल का वृक्ष तथा तार का पेड़ गिर पड़ा। इस घटना में रामबली पासवान का परिवार बाल बाल बच गया ।मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। खडासीन पंचायत के पूर्व सरपंच रविंद्र सिंह ने जिला प्रशासन से मकान पर गिरे वृक्ष को हटाने की मांग की है।