लखीसराय: सूरजगढ़ा प्रखंड में तीन पंचायतों में लगा सहयोग शिविर,195 आवेदन प्राप्त हुए
मंगलवार को सूरजगढ़ा प्रखंड के तीन पंचायतों अलीनगर, चंदनपुरा एवं अमरपुर में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ. पूर्वाह्न 11:30 बजे अलीनगर पंचायत भवन में क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल शिविर में उपस्थित थे. यहां काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई. बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ने बताया कि इन जगहो आयोजित शिविर में कुल 195 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें 66 का निष्पादन किया गया.