बदायूं: जजपुरा गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | May 30, 2025 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के बक्सेना गांव के रहने वाले बुधपाल ने अपनी 40 वर्षीय बेटी रीना की शादी थाना उझानी क्षेत्र के जजपुरा गांव के रहने वाले राकेश के बेटे मंगलेश से 20 साल पहले की थी। रीना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मौत की खबर सुनते ही मायका पक्ष के लोग पहुंच गए । मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।