बदायूं: रोडवेज परिसर में भीषण गर्मी के कारण डीजल टैंक फटा, बड़ा हादसा टला
Budaun, Budaun | May 29, 2025 बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र मे बने रोडवेज परिसर में भीषण गर्मी के चलते पुराने वर्कशॉप में बना डीजल टैंक अचानक फट गया। जिससे डीजल का फुब्वारा निकलने लगा पूरे रोडवेज परिसर में धुआं धुआं ही हो गय। डीजल टैंक फटते ही रोडवेज परिसर में अफरा तफरी मच गई। रोडवेज के स्टाफ ने रोडवेज में खड़ी बसों से आग बुझाने की मशीनों से वमुश्किल आग पर काबू पाया।