बदायूं: पटेल चौक और दादी की रसोई के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की हुई मौत व एक हुआ गंभीर घायल
Budaun, Budaun | May 29, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पटेल चौक और दादी की रसोई के पास रोडवेज बस में बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वीरपाल पुत्र दना निवासी अन्नी गांव का रहने वाला है। वहीं दोनों मृतक अवधेश पुत्र सोनपाल निवासी मझिया और प्रेमसागर पुत्र वीरपाल निवासी अन्नी गांव के रहने वाले हैं।