बदायूं: कुंवरगांव व उझानी पुलिस की 50 हजार के इनामिया बदमाश से हुई मुठभेड़, बदमाश और सिपाही को लगी गोली
Budaun, Budaun | May 29, 2025 बदायूं के सेल्समैन हत्या कांड में मुख्य आरोपी रवि उर्फ बिहारी उर्फ करन पुत्र राजू चौधरी फरार चल रहा था। पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया और माल की बारामगी करने के लिए उझानी व कुंवरगांव पुलिस थाना उझानी क्षेत्र के मीहलाल नगला रोड पर ले गई। जहां लूटी गई रकम के साथ लोड अवैध तमंचा रखा हुआ था । तभी बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।