💧 पर्व-त्योहारों के मद्देनजर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल
आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) द्वारा जिले में बंद पड़े चापाकलों की मरम्मती तथा खराब नल-जल योजनाओं को दुरुस्त कर सुचारू रूप से चालू करने का कार्य किया जा रहा है।
इस पहल का उद्देश्य आमजन को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि पर्व-त्योहारों के दौरान किसी को भी पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।
जिला प्रशासन, सीतामढ़ी
Public Health Engineering Department, Government of Bihar
Sitamarhi, Bihar | Nov 5, 2026