लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के मद्देनजर पुपरी नगर प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों की समुचित सफाई, कचरे का निष्पादन तथा आसपास के क्षेत्रों को व्यवस्थित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। नगर प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध हो, ताकि वे पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ पर्व संपन्न कर सकें।
District Administration Sitamarhi Rural Development Department, Government of Bihar