आगर: आगर विधानसभा के 75 गांवों में सिंचाई के लिए पानी की मांग, आगर में निकली विशाल किसान रैली
आगर विधानसभा के 75 गांव में सिंचाई के लिए पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू किया है। ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर 1 बजे आगर की पुरानी कृषि उपज मंडी से विशाल रैली निकली। आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के 75 से अधिक गांव में सिंचाई के लिए पानी की समस्या आ रही है। इसको लेकर प्रशासन से पानी की मांग की जा रही है।