आगर: आजीविका भवन आगर में पोषण की पढ़ाई कार्यक्रम के दूसरे बैच का प्रशिक्षण शुरू
पोषण की पढ़ाई कार्यक्रम अन्तर्गत जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण 20 बैच में अजीविका भवन जिला पंचायत कार्यालय में दिया जाएगा। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने गुरूवार शाम 5 बजे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की द्वितीय बैच का शुभारम्भ कर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कीट प्रदान की। प्रशिक्षण आगर विकासखंड की कुल 228 केंद्र की कार्यकर्ताओं का दिया जाएगा।