आगर: विजय स्तंभ चौराहे पर राजपूत समाज ने राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन का जलाया पुतला
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने बीते दिनों राज्यसभा की कार्यवाई के दौरान राजस्थान के वीर योद्धाओं में शामिल राणा सांगा को गद्दार बताया था। इसके बाद पूरे देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे आगर में भी राजपूत समाज ने विजय स्तंभ चौराहा पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए।