फतेेहपुर: किसान पथ पर स्पीड का कहर, रडार की जद में आए 40 वाहन, पुलिस ने काटे ई-चालान
बाराबंकी के निन्दूरा स्थित किसान पथ पर यातायात पुलिस ने स्पीड रडार मशीन से विशेष चेकिंग अभियान चलाकर तेज रफ्तार से चल रहे 40 वाहनों का ई-चालान किया। पुलिस ने वाहन चालकों को गति सीमा का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी।