भवानीपुर: धमदाहा में लापता युवक का शव मिलने से मची सनसनी, फॉरेंसिक टीम ने की जांच
भवानीपुर :- धमदाहा थाना क्षेत्र के धरहर जमुनिया गांव से एक अगस्त से लापता 20 वर्षीय युवक का शव सोमवार को धरहर गांव स्थित नहर किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।