सदर: रॉयल कैफे के पास कार सवार चार युवकों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
Sadar, Lucknow | Nov 10, 2026 हजरतगंज थाना क्षेत्र में सहारागंज के सामने स्थित रॉयल कैफे के पास मामूली कहासुनी में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक, वह रॉयल कैफे में खाना खाने आया था। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कार सवार चार लोगों ने युवक को गाड़ी से खींचकर जमकर पीटा।