बिश्रामपुर: रामनवमी को लेकर पंचमुखी मंदिर में पूजा समिति की बैठक की गई, राजेश मार्शल बने अध्यक्ष
विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक पंचमुखी मंदिर प्रांगण में रामनवमी पूजा को लेकर सोमवार की दोपहर 12 बजे ग्रामवासियों की एक बैठक हुयी। बैठक की अध्यक्षता विक्रमादित्य बक्सराय उर्फ मुन्नू बक्सराय व संचालन अमितेश्वर दयाल ने किया। बैठक में रामनवमी पूजा को इसबार धूम-धाम से मनाने सहित भव्य जुलूस निकालने पर चर्चा हुई।