पटियाली: सीएचसी पटियाली में तंबाकू नियंत्रण पर प्रशिक्षण, डॉ. पल्लवी दास ने बताए तंबाकू के नुकसान
पटियाली। विश्व तंबाकू निषेध दिवस अभियान के तहत गुरुवार को सीएचसी पटियाली में स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। कासगंज से पहुंची टीम ने गांव-गांव जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। दंत चिकित्सक डॉ. पल्लवी दास ने तंबाकू से दांतों और मुंह पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा गंभीर बीमारियों के खतरे बताए। उन्होंने लोगों से तंबाकू छोड़ने की अपील की।