मांगरौल: मांगरोल क्षेत्र में दो दिन मनाया जाएगा होली का त्योहार, बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियों की जमकर खरीदारी
मांगरोल क्षेत्र में इस बार होली का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। सोमवार देर रात परंपरागत रूप से होलिका दहन किया गया, जिसके बाद मंगलवार को कई स्थानों पर रंगों की होली खेली गई। मंगलवार शाम 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्रहण होने के कारण अधिकांश लोगों ने इस दिन होली नहीं खेली। ऐसे में बुधवार को भी क्षेत्र में होली खेलने का सिलसिला जारी रहेगा।