उनियारा: अलीगढ़ कस्बे में दशहरा मेला चढ़ने लगा परवान
Uniara, Tonk | Oct 14, 2026 अलीगढ़ कस्बे में शारदीय नवरात्रि में शुरू हुआ दशहरा मेला परवान चढ़ने लगा है। कस्बे में ग्राम पंचायत द्वारा दशहरा मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस रामलीला का मंचन मानस मंडल अलीगढ़ की और से किया जा रहा है। दशहरा मेला में रेठक झूले लगे हैं। बड़ी संख्या में लोग रोजाना दशहरा मेला में आ रहे हैं।