नबीनगर: बड़ेम ओपी थाना में सड़क जाम करने के मामले में 20 से 30 अज्ञात और 15 से 20 नामजद पर दर्ज की गई प्राथमिकी
बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र में किशोरी के मौत के बाद सड़क जाम करने, चालक के साथ मारपीट व पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में बडेम ओपी थाना में 15 से 20 नामजद व 20 से 30 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बुधवार की शाम 4:00 बजे बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।