नबीनगर: काशी तेंदुआ गांव से पुलिस ने नक्सली कांड में फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के काशी तेंदुआ गांव से नक्सली कांड में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उसी गांव निवासी संजय राम उर्फ संजय रविदास है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बुधवार की शाम 4 बजे बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त नक्सली कांड में फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।