बलरामपुर: नहर बालागंज पर गन्ने से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक पर पलटा, बड़ी दुर्घटना टली
20 जनवरी सोमवार शाम 5:00 बजे नहर बालागंज पर चीनी मिल को जा रहा गन्ने से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलटने लगा। सड़क के किनारे खड़ी ट्रक पर गन्ना भरा ट्रक पलट गया जिससे बड़ी दुर्घटना बच गई। व्यस्त मार्ग व बाजार में ट्रक पलटने से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी स्थानीय लोगों व ट्रक मालिक द्वारा क्रेन बुलाकर गन्ना हटवाने का कार्य शुरू किया गया।