बलरामपुर: अटल भवन तुलसी पार्क में संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई बैठक
20 जनवरी सोमवार दोपहर 2 बजे संविधान गौरव अभियान के अन्तर्गत तुलसीपार्क स्थित अटल भवन कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान की चर्चा की गई। मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के पूर्व महामंत्री नीरज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का अपमान किया है।