इटाढ़ी: शराब तस्करी मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Itarhi, Buxar | May 11, 2026 इटाढ़ी पुलिस ने शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि पिछले दिनों थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव के पास पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान शराब बरामद की गई थी। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिगना गांव से आरोपी उज्ज्वल पासवान को गिरफ्तार कर लिया।