बांगरमऊ: हैबतपुर गांव के सामने हाइवे पर चलती ट्रक में लगी भीषण आग, देखते ही देखते सारा माल जलकर हुआ राख
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर स्थित हैबतपुर गांव के सामने अचानक चलती ट्रक में भीषण आग लग गई। आग लगते देखकर चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान ट्रक में लदा सारा सामान जलकर खाक हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी।