बांगरमऊ: तिकोनिया मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर में दो लोग हुए घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली के हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित तिकोनिया मोड़ पर तेज रफ़्तार दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई।इसमें एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।घायल हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के राघव रामपुर गांव निवासी रवि पुत्र सुनील और अभिषेक पुत्र विनोद बताए जा रहे हैं।