बांगरमऊ: सहदानी गांव के सामने बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की हालत गंभीर, सीएचसी से ट्रॉमा सेन्टर किया रेफर
बांगरमऊ कोतवाली के संडीला मार्ग स्थित सहदानी गांव के सामने एक तेज रफ़्तार ट्रक बाइक सवार को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया।हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख लखनऊ ट्रॉमा सेन्टर रेफर कर दिया।