GBH अस्पताल के पास आवासीय कॉलोनी में पैंथर की दस्तक, दहशत में लोग; वन विभाग से कार्रवाई की मांग
उदयपुर में GBH अस्पताल के पास स्थित कृष्णा विहार आवासीय कॉलोनी में पैंथर की लगातार आवाजाही से लोगों में दहशत का माहौल है। कॉलोनीवासियों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पैंथर रात और तड़के सुबह गलियों में घूमता दिखाई दे रहा है। इसकी मौजूदगी के सीसीटीवी फुटेज भी होने का दावा किया गया है। भयभीत निवासियों ने 24 नवंबर को वन विभाग के वनाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर तत्काल गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने और पैंथर को सुरक्षित पकड़ने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
#Udaipur #Panther #GBHHospital #KrishnaVihar #PantherAlert Wildlife ForestDepartment UdaipurNews RajasthanNews PublicSafety Cut2CutLive