खानपुर: पंचायत भवन से सरकारी सामान ले जाने के प्रयास पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुरगाहर पूर्वी पंचायत में पंचायत भवन से सरकारी सामान निकालकर ले जाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पंचायत सचिव गौरव कुमार के आवेदन के आधार पर खानपुर थाना में कांड संख्या 199/26 दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को वायरल वीडियो एवं ग्रामीणों के माध्यम से सूचन