रॉबर्ट्सगंज: ARTO कार्यालय पर स्कूली बसों की जांच के लिए लगा कैंप, फिटनेस टेस्ट में पहले ही 28 बसें हो चुकी हैं फेल
सोनभद्र में स्कूली वाहनों के फिटनेस जांच के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में विशेष कैंप लगाया गया सोमवार को अब तक दो बसों की फिटनेस जांच की जा चुकी है। कैंप में पहुंची स्कूली बसों की जांच ए आरटीओ धनवीर यादव और संभागीय निरीक्षक आलोक यादव ने किया इस दौरान इमरजेंसी गेट फर्स्ट एंड बॉक्स सीसीटीवी कैमरा और जीपीएस जैसी सुरक्षा सुविधाओं का निरीक्षण किया