रॉबर्ट्सगंज: चोपन सोन नदी पुल से पुलिस ने ट्रक में भरा 364.24 किलो गांजा किया बरामद, पुलिस लाइन में एडिशनल एसपी ने किया खुलासा
चोपन थाना क्षेत्र में सोन नदी पुल से ट्रक में भरा हुआ 364.24 किलोग्राम गाँजा बरामद कर लिया,जानकारी के मुताबिक तस्कर ट्रक में कोयले की राख में छुपा कर गाँजा ले जा रहे थे,पुलिस ने इस मामले में दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 72 लाख रुपए बताई जा रही है। तस्करों के पास से एक मोबाइल और 3590 रुपए नगद भी बरामद हुआ है।