रॉबर्ट्सगंज: चतरवार में अवैध बिजली जलाने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग ने चलाया अभियान, दर्जन भर लोगों पर एफआईआर दर्ज
चतरवार सब स्टेशन अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में बिजली विभाग की टीम द्वारा अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने वालों के खिलाफ विभागीय तौर पर अभियान चलाया गया जिसमें की तकरीबन एक दर्जन लोगों पर अवैध बिजली जलाने व बकाया में विद्युत विच्छेदन के बाद भी चोरी से लाइट जोड़ने के आरोप में विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कार्यवाई की गई