रॉबर्ट्सगंज: बेलछ के छितैनी टोला में सर्पदंश से बालक की हुई मौत,जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
बेलछ गांव के छितैनी टोला में रविवार को घर में ही सर्प काट लेने से एक बालक की मौत हो गयी,सात वर्षीय बालक संजय कुमार पुत्र श्यामसुन्दर घर के अन्दर बक्से पर रखे माचिस को लेने जैसे ही हाथ बढ़ाया वैसे ही बक्से पास बैठे साप ने बालक के पैर में काट लिया और बालक शोर मचाते हुए बाहर भागा लेकिन बाहर गिर कर अचेत हो गया,जिला अस्पताल में बालक को मृत घोषित कर दिया गया।