Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
kosisamachaar
"छात्रों को ले जा रही स्कूल बस की स्थिति देखिए, कैसी हालत है, तो सोचिए छात्रों की हालत कैसी होगी।😥😭
Kahara, Saharsa
| Sep 1, 2026
MORE NEWS
धनबाद भाजपा कार्यालय के बाहर पुतला दहन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, आमने-सामने युवा कांग्रेस और भाजपा
Kahara, Saharsa | Sep 1, 2026
कोशी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष ने सोमवार को पुलिस लाइन का दौरा कर 178 नव प्रशिक्षु सिपाहियों को दिए पुलिसिंग के टिप्स, साथ ही, सदर थाना सहरसा में अपराध कांडों की समीक्षा, लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश, 197 काण्ड निष्पादन का मासिक लक्ष्य तय...
Kahara, Saharsa | Sep 1, 2026
*जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाल पर्यवेक्षण गृह का किया संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा* **बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं समुचित देखभाल प्रशासन की प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी** ================ छपरा, 31 अगस्त 2026 ================ जिला पदाधिकारी, सारण *श्री वैभव श्रीवास्तव* एवं पुलिस अधीक्षक, सारण श्री *रोशन कुमार* ने आज सारण स्थित *बाल पर्यवेक्षण गृह* का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बाल पर्यवेक्षण गृह में आवासित बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी *दिनचर्या, पढ़ाई-लिखाई, कक्षाओं के संचालन, अतिरिक्त कक्षाओं एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों* के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बच्चों से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि बच्चों की शिकायतों एवं समस्याओं की समुचित एवं समयबद्ध सुनवाई सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने बाल पर्यवेक्षण गृह में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित समय पर *भोजन की उपलब्धता, नियमितता एवं स्वच्छता* का भी जायजा लिया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान बाल पर्यवेक्षण गृह में *रजिस्टर एवं अभिलेखों के संधारण* की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि बच्चों से संबंधित विभिन्न रिकॉर्ड एवं विवरण एक्सेल शीट के माध्यम से भी व्यवस्थित रूप से संधारित किए जा रहे हैं। जिला पदाधिकारी ने सभी अभिलेखों एवं रजिस्टरों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने तथा रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं रहने देने का निर्देश दिया। *सुरक्षा व्यवस्था* की समीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनकी कार्यशीलता एवं निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों की *सतत एवं प्रभावी* निगरानी सुनिश्चित करने, सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि *बाल पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं समुचित देखभाल प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।* उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों को ऐसा सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे अपने जीवन में सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकें। उन्होंने बच्चों की *शिक्षा एवं कौशल विकास* से संबंधित गतिविधियों को नियमित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप अतिरिक्त कक्षाओं एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने बाल पर्यवेक्षण गृह में *साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं* की नियमित समीक्षा एवं निरीक्षण करते हुए आवश्यकता के अनुसार तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस अधीक्षक श्री रोशन कुमार ने भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा बाल पर्यवेक्षण गृह में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के अंत में जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बाल पर्यवेक्षण गृह की व्यवस्थाओं की *नियमित समीक्षा एवं निरीक्षण* करते हुए प्राप्त कमियों का तत्काल निराकरण किया जाए। साथ ही बच्चों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
Saharsa, Bihar | Aug 31, 2026
नमस्ते भागलपुर की शानदार सफलता के बाद रजनीश रंजन का सम्मान, टीम में दिखा उत्साह
Kahara, Saharsa | Aug 31, 2026
बिहार के बाढ़ में जहरीली शराब पीने से एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौ#त… #बाढ़ न्यूज #highiliti #bihar #news #shorts #viral #video #bihar #new
Kahara, Saharsa | Aug 31, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा माननीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार। 👉 26 वर्षों से लंबित विवाद का अंत, बिहार के हित में ऐतिहासिक समाधान! बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से जुड़े 26 वर्षों के पुराने विवाद का समाधान हो गया। आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व और माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटील जी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में आयोजित बैठक में यह ऐतिहासिक सहमति बनी। इस समझौते से बिहार के किसानों को सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता बढ़ेगी, कृषि को मजबूती मिलेगी और राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। यह बिहार के हित में एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही, झारखंड के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
Kahara, Saharsa | Aug 31, 2026
📍सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बालक की हत्या मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार..see more सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बालक प्रिंस कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बालक प्रिंस कुमार की मौत की सूचना मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिमरी बख्तियारपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-01 एवं पुलिस अधीक्षक, सहरसा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सहरसा भेजा गया। इसके अलावा एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम द्वारा भी घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एवं सुराग एकत्र किए गए। इस मामले में मृतक की मां द्वारा सोनवर्षाराज थाना में पांच लोगों के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर सोनवर्षाराज थाना कांड संख्या-183/26, दिनांक 23 अगस्त 2026 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। पुलिस अधीक्षक, सहरसा के निर्देश पर मामले के उद्भेदन के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने लगातार छापेमारी और मानवीय सूचना संकलन के आधार पर घटना में संलिप्त तीन आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 👉गिरफ्तार आरोपी:- 1. संजय मुखिया, पिता- मंगल मुखिया, निवासी- खजुरा, थाना सोनवर्षाराज, जिला सहरसा। 2. मुन्ना मुखिया, पिता- प्रकाश मुखिया, निवासी- खजुरा, थाना सोनवर्षाराज, जिला सहरसा। 3. एक महिला आरोपी। 👉विशेष टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी विशेष टीम में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-01, सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर, सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष नागमणि कुमार, पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
Kahara, Saharsa | Aug 31, 2026
📍नशे में धुत डायल 112 के चालक ने कई लोगों को रौंदा एक की हालत गंभीर 112 का चालक पुलिस हिरासत में.... बिहार के मुजफ्फरपुर में शराब के नशे में धुत होकर बीच सड़क पर कई लोगों को रौंद दिया जिसके बाद लोग आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने डायल 112 के चालक को हिरासत में ले लिया है और अब हिरासत में लिए गए डायल 112 के चालक की जांच कराई जा रही है।
Kahara, Saharsa | Aug 31, 2026